{"_id":"bea6756a29ef49f1df04b97794a347bc","slug":"stay-on-horticulture-assistant-post-in-vaishno-devi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टीकल्चर असिस्टेंट पद के विज्ञापन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टीकल्चर असिस्टेंट पद के विज्ञापन पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Aug 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड यूनिवर्सिटी में हार्टीकल्चर असिस्टेंट पद के लिए निकाले गए विज्ञापन पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता संदीप कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि उनकी दावेदारी पर विचार कर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए।
उसका कहना है कि 13 जून, 2014 को हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद प्रतिवादी ने 25 जून 2014 को हार्टीकल्चर असिस्टेंट पद के लिए फिर से विज्ञापन निकाला, जो पहले भी निकाला गया था।
विज्ञापन
जिस पर पहले रोक लगाई जा चुकी है। अदालत ने तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई पर अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन