फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   statue controversy

Jammu News: सिख प्रोग्रेसिव फ्रंट को भगवती नगर में बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव नामंजूर

विज्ञापन
statue controversy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जम्मू। बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा को लेकर जगह का मामला गरमा गया है। मंगलवार को सिख प्रोग्रेसिव फ्रंट और बाबा बंदा सिंह बहादुर फाउंडेशन की ऑनलाइन बैठक हुई। सभी सदस्यों ने कुंजवानी चौक के बजाय भगवती नगर में प्रतिमा स्थापित करने के सरकार के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। फ्रंट ने सदस्यों से एकजुटता का आह्वान करने के साथ प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी तो शांतिपूर्ण संघर्ष शुरू किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष और डीजीपीसी के उप प्रधान बलविंदर सिंह, मंजीत सिंह बाली, राजिंदर सिंह सूदन, जनक सिंह, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह, इकबाल सिंह, टीपी सिंह ने कहा कि कुंजवानी चौक में प्रतिमा लगाने की मांग सबसे पहले चेयरमैन राष्ट्रीय सिख फ्रंट वरिंदरजीत सिंह ने 2013 में उठाई थी। इसके बाद निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्ताव पेश किया था। 2015 को आयुक्त सचिव आवास और शहरी विकास विभाग को मामले से अवगत करवाया। 2017 में उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने प्रतिमा लगवाने की तैयारी शुरू करवाने के लिए 20 लाख जारी करने को जिला विकास आयुक्त जम्मू को पत्र लिखा था। वार्ड-44 के पार्षद इंदर सिंह की ओर से कुंजवानी चौक का नामकरण और प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव 2020 में पारित हुआ था। इसके बावजूद प्रतिमा स्थल बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed