{"_id":"9dcf8115ceee776c0d9860456df6f59b","slug":"state-will-soon-receive-from-financial-crisis-pdp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर की वजह से परेशानी में है सरकार: पीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर की वजह से परेशानी में है सरकार: पीडीपी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ताधारी पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता डा. महबूब बेग ने कहा है कि पूर्ववर्ती नेकां कांग्रेस गठबंधन सरकार 9000 करोड़ की देयता छोड़ गई। इसके अलावा कोड औपचारिकताओं और ई टेंडरिंग जैसी पारदर्शी प्रणाली का पालन किए बिना ही पूर्व सरकार 3000 करोड़ की राशि मंजूर कर गई।
विज्ञापन
बेग का कहना है कि रियासत जल्द वित्तीय संकट से बाहर निकलेगी। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता डा. बेग का कहना है कि पूर्व सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवाए। इस वजह 1065 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता रियासत को नहीं मिली। केंद्र सरकार की योजनाओं के पूरा होने का यूसी सर्टिफिकेट न दिए जाने की वजह से भी पूर्व सरकार ने रियासत को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
बेग का कहना है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में रियासत देयता को खत्म कर रही है और विकास कार्यों में भी तेजी आ रही है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री के बयान की भी सराहना की है, जिसमें उन्होंने एनएचपीसी से रियासत को मुनाफे में हिस्सेदारी की वकालत की है। बेग के अनुसार विधानसभा चुनाव के बाद बनी परिस्थितियों ने रियासत के सभी क्षेत्रों को करीब आकर काम करने का मौका भी प्रदान किया है।
विज्ञापन