फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   state university developed farming skill in students

छात्रों को खेतों तक लेकर जाएं: मुफ्ती

Tue, 15 Dec 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 15 Dec 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
state university developed farming skill in students

रियासत की कृषि यूनिवर्सिटी को उद्यमिता विकास में शामिल करने के लिए कहा गया है। वैज्ञानिक स्टोरेज, डिहाईड्रेशन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, फलों, सब्जियों, पोल्ट्री एवं दूध उत्पादन के क्षेत्र में विवि को वोकेशनल ट्रेनिंग और आत्मनिर्भर बनने जैसे कार्यों की ट्रेनिंग देने पर बल दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को राजभवन में कृषि विवि काउंसिल की 29वीं बैठक में विवि के चांसलर एनएन वोहरा ने इन तमाम बातों पर बल दिया। बैठक में प्रो चांसलर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और कश्मीर कृषि विवि के उपकुलपति नजीर अहमद भी थे।
विज्ञापन


बैठक में राज्यपाल ने विवि के उपकुलपति से यह भी कहा कि घाटी में शुरू किए जाने वाले उच्च घनत्व फल कृषि प्रणाली प्रोजेक्ट का अनुमान लगाएं कि यह कितना लाभदायक साबित होगा। इसके लिए कृषि विभाग की मदद भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के आयुक्त को निर्देश दिए कि यदि कोई नकली खाद, बीज, कीटनाशक की बिक्री करता पाया जाए तो उस पर कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने उपकुलपति से कहा कि कृषि विवि में पढ़ने वालों को खेतों तक भी अधिक से अधिक लेकर जाएं, ताकि वह जमीनी सतह पर कुछ सीखें।

स्टूडेंट्स को पोल्ट्री, दूध और अन्य खेतीबाड़ी के प्रोजेक्टों से रूबरू कराने पर बल दिया गया। हार्टीकल्चर मंत्री अब्दुल रहमान, वन मंत्री बाली भगत, कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन और कई अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed