फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   State status will be restored only after target killing stop election will be held after completion of delimitation process

जम्मू: टारगेट किलिंग रुकने के बाद ही बहाल होगा राज्य का दर्जा, परिसीमन प्रक्रिया पूरी के बाद होंगे चुनाव

Mon, 29 Nov 2021 11:18 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बांदीपोरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदीपोरा Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 11:18 PM IST
सार

बांदीपोरा में पार्टी की एक बैठक से इतर सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कौल ने कहा कि संसद के पटल पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का वादा किया गया है।

विज्ञापन
State status will be restored only after target killing stop election will be held after completion of delimitation process
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अशोक कौल ने सोमवार को कहा कि कश्मीर घाटी में चुनिंदा हत्याएं रुकने के बाद ही जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल किया जा सकता है। कहा, मार्च 2022 में परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।

विज्ञापन


बांदीपोरा में पार्टी की एक बैठक से इतर सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कौल ने कहा कि संसद के पटल पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का वादा किया गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के बाद बाद ही इसे बहाल किया जाएगा। सामान्य स्थिति का आशय है कि जब आम आदमी यहां खुद को सुरक्षित महसूस करे और बिना किसी भय के घर के बाहर निकल सके। उनकी पार्टी ने हमेशा इस बात का समर्थन किया है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


चर्चा के बाद वापस हुए कृषि कानून
तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के बारे में कौल ने कहा कि उचित विचार-विमर्श के बाद कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया। ऐसा नहीं है कि कुछ सांसदों के बहिष्कार से चर्चा नहीं हुई थी, लेकिन सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया था। अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त करने के दौरान भी ऐसा ही किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ
उन्होंने कहा कि भाजपा हाल में हुई नागरिकों की हत्याओं की कड़ी निंदा करती है क्योंकि इन लक्षित हत्याओं में भाजपा कार्यकर्ता, गैर-स्थानीय और घाटी के निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। भाजपा इस तरह की हिंसा के खिलाफ हैं और हम मानते हैं कि कोई भी धर्म इंसानों की निर्दोष हत्याओं की अनुमति नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed