फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   state's first-ever high-density apple orchard inaugurated by cm mufti

कश्मीर के पहले हाईडेंसिटी सेब बगीचे का उद्घाटन

Fri, 04 Sep 2015 10:59 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
state's first-ever high-density apple orchard inaugurated by cm mufti

उच्च गुणवत्ता वाले फल उत्पादन के लिए अच्छा कृषि पद्धतियों को अपनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को अनंतनाग जिले के बाब्डूरा गांव गए और घाटी के युवा उद्यमी खुर्रम द्वारा स्थापित राज्य के पहले हाई-डेंसिटी सेब के बगीचे का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


उन्होंने फल उत्पादकों से आग्रह किया कि उनकी उपज पर अधिक से अधिक आर्थिक लाभ पाने के लिए और सेब के उत्पादन को बढ़ाने के लिए वह हाई-डेंसिटी उत्पादन की ओर को शिफ्ट करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फल उत्पादकों को आश्वासन देते हुए यह कहा कि सरकार नई तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को गोद लेकर बागवानी में विविधता लाएगी जिससे यहाँ का उत्पाद बाहरी बाजारों में टक्कर दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर को विश्व की फल वैली बनाने तैयारी

state's first-ever high-density apple orchard inaugurated by cm mufti

कृषक समुदाय के लोगों को कश्मीर को विश्व की फल वैली बनाने की खोज में शामिल होने के लिए कहते हुए मुफ्ती ने कहा कि अगर केवल 20 प्रतिशत बाग हाई-डेंसिटी तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो अगले 5 वर्षों के समय में 3000 करोड़ की यह मेवा उद्योग 15,000 करोड़ का लक्ष्य छू सकेगी।

खुर्रम की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस युवक ने वो कर दिखाया है जो वास्तव में हमारे विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों का काम था जिनके शोध के आधार पर प्रयोगों के लिए सरकार द्वारा भारी मात्रा में पैसा खर्च किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वह अपने आपको सक्रिय रूप से फल किसानों के बीच हाई-डेंसिटी ऑर्चर्ड सिस्टम को लोकप्रिय बनाने में खुद को शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed