{"_id":"5d0ae6ecba8ac2b62942035cab22a022","slug":"state-s-chief-electoral-officer-reviews-prepapration-for-phase-2-on-december-2-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा चरण: तैयारियां पूरी, सुरक्षा पर अब भी शंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा चरण: तैयारियां पूरी, सुरक्षा पर अब भी शंका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) उमंग नरुला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पांच जिलों के चुनाव अधिकारियों और एसएसपी के साथ संवाद कर दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के प्रबंधों की समीक्षा की। दूसरे चरण में दो दिसंबर को कुपवाड़ा, कुलगाम, रियासी, उधमपुर और पुंछ जिलों में मतदान होना है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि साफ सुथरे ढंग से मतदान हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों में करीबी समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पोलिंग स्टाफ, चुनाव सामग्री को समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचाने और मतदाताओं में फोटोयुक्त वोटर स्लिप वितरित करने का काम तय दिशा निर्देशों के तहत पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने जिला चुनाव अधिकारियों और एसएसपी से कहा कि वह किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपात योजना तैयार रखे ताकि मतदाताओं और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा को पुख्ता बनाया जा सके। उन्होंने जिला चुनाव अधिकारियों और एसएसपी की ओर से दी गई जानकारियों पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर र्कोई कमी है तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र) एस एम सहाय, उप मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश सरंगल और रछपाल सिंह, चुनाव कंसल्टेंट हरचरण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
112 माडल केंद्र
रियासी जिले में 45 माडल मतदान केंद्र, पुंछ में 14, उधमपुर में 11, कुपवाड़ा में 22 और कुलगाम में बीस माडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
संवेदनशील केंद्रों पर वेब कास्टिंग
नरुला ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने को भी कहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर साफ सुथरे ढंग से चुनाव हो इसके लिए वेब कास्टिंग भी करवाई जाएगी।