सरकार चाहती है ईद पर घाटी में बहाल रहे रेल सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में रेलवे ने ईद-उल-अजहा के मौके पर एहतियात के तौर पर रेल सेवा को दो दिन के दिन के लिए पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया है। लेकिन राज्य सरकार चाहती है कि ईद के मौके पर कश्मीर घाटी में रेल सेवा बहाल रहे।
जम्मू कश्मीर के नए प्रमुख सचिव बीआर शर्मा ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि कि सरकार चाहती है कि ईद के मौके पर बनिहाल-बारामुला के बीच रेल सेवा बहाल रहे।
हालांकि 25 जुलाई को सरकार की तरफ से बैठक करके यह निर्णय लिया गया था कि ईद-उल-अजहा को लेकर 25 और 26 सितंबर तो कश्मीर में बनिहाल से बारामुला तक रेल सेवा को पूरी तरह से बंद रखा जाए।
रेलवे ने दिया सुरक्षा का हवाला
आपको बता दे कि रेलवे के संभागीय आयुक्त असगर सामून ने रेल सेवा को निलंबित करने के पक्ष में नहीं थे। इससे सबंधित उन्होंने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर गुजारिश की थी कि ईद के मौके पर घाटी में रेल सेवा को निलंबित ना किया जाए।
2008 में कश्मीर घाटी में शुरु हुई रेल सेवा में यह पहला मौका है जब रेल सेवा को दो दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। रेल सेवा को दिन दिनों के लिए बंद किए जाने से कश्मीर की लोग नाराज है। उनका कहना है कि रेलवे ने सेवा इस लिए बंद कर दी कि वह इस मौके पर लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में अक्षम है।
गौरतलब है कि रेलवे प्रवक्ता के अनुसार जुलाई में ईद-उल-फितर पर घाटी में समाज विरोध तत्वों ने रेल सेवा को काफी प्रभावित किया था, जिसके कारण रेलवे को नुकसान हुआ था।