फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   STATE GOVT TOOK SERIOUS NOTE ON ISSUES OF MLAS

J&K: विधायकों की अनदेखी के मामले पर राज्य सरकार गंभीर

Fri, 07 Apr 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Apr 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
STATE GOVT TOOK SERIOUS NOTE ON ISSUES OF MLAS
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo

विभिन्न विकास कार्यों में विधायकों की अनदेखी किए जाने पर रियासती सरकार ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। सरकार ने कहा है कि यह संज्ञान में लाया गया है कि कई विभागों की ओर से बिना संबंधित विधायकों से संपर्क किए ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाते हैं।

विज्ञापन


सरकार ने चेताया है कि यह विधायकों की सुविधाओं का उल्लंघन है। जीएडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विधायकों के डीओ लेटर का गंभीरता से संज्ञान लिया जाना चाहिए। साथ ही इस संबंध में की गई कार्रवाई से संबंधित सदस्य को अवगत कराना चाहिए।
विज्ञापन


जिला योजना तथा विकास संबंधी योजनाएं तैयार करते समय विधायक की राय ली जानी चाहिए। केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी विधायक की सलाह लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को आदेश का अनुपालन करने के निर्देश

STATE GOVT TOOK SERIOUS NOTE ON ISSUES OF MLAS
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

विधायकों को सभी सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाना चाहिए। मसलन शिलान्यास तथा विकास कार्यों का उद्घाटन। आदेश में यह भी कहा गया है कि विधायकों के किसी भी सरकारी विभाग में दौरे के दौरान प्रोटोकाल का पालन किया जाना चाहिए।

यदि कोई विधायक किसी अधिकारी से मिलना चाहता है तो उसी दिन मिलने का समय तय हो। यदि यह किसी विपरीत परिस्थितियों के कारण संभव न हो तो आपसी रजामंदी से तत्काल प्रभाव से मीटिंग तय किया जाना चाहिए।

इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि किसी भी विधायक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्षों, डीसी तथा पुलिस अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed