फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   state government object on Khannabal-Panchtarni highway project

खन्नाबल-पंचतरणी हाईवे प्रोजेक्ट में राज्य का अड़ंगा

Thu, 04 Sep 2014 03:01 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
state government object on Khannabal-Panchtarni highway project

अनंतनाग जिले के खन्नाबल से अमरनाथ यात्रा मुख्य आधार शिविर पंचतरणी तक केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित हाईवे निर्माण के लिए राज्य सरकार एनओसी नहीं देगी। इसके लिए आला प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्यावरण को आधार बनाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने बाकायदा पत्र लिखकर इस परियोजना को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। इससे पूर्व फरवरी 2014 में भी पूर्व यूपीए सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट के लिए नेकां-कांग्रेस साझा सरकार से एनओसी मांगी गई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय भूतल परिवहन और हाइवे मंत्रालय ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि खन्नाबल-पंचतरणी तक प्रस्तावित सड़क के दायरे में आने वाले क्षेत्र को उसे सौंपा जाए। ताकि इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू कर राष्ट्रीय राजमार्ग की तर्ज पर सड़क का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जगह मुगल रोड को एनएच दर्जा देने की मांग

state government object on Khannabal-Panchtarni highway project

राज्य सरकार के एक आला प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि खन्नाबल से चंदनबाड़ी तक सड़क पहले से बनी हुई है। सड़क निर्माण विभाग और पहलगाम विकास प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट की देखदेख कर रहा है।

चंदनबाडी से पंचतरणी तक सड़क निर्माण से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा है। इसलिए राज्य सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट के बजाय मुगल रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी।

गौरतलब है कि लेह और कारगिल में पिछले महीने जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ हजार करोड़ रुपये की लागत से राज्य में नये राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का ऐलान किया था। इसके बाद हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इन प्रोजेक्टों के लिए फंड भी मंजूर किया गया था। इनमें से एक प्रोजेक्ट खन्नाबल-पंचतरणी राष्ट्रीय राजमार्ग भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed