फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   state government no help

श्ाहीद दिवस पर हरे हो जाते हैं इनके जख्म

Fri, 25 Jul 2014 04:49 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
state government no help

कारगिल युद्ध की जीत का जश्न हर साल मनाया जाता है लेकिन जीत को परवान चढ़ाने में शहादत पाने वालों को सम्मान देने में रियासती सरकार विफल रही है।

विज्ञापन


कारगिल के शहीदों को सम्मान देने के लिए बेशक हर साल विजय दिवस मनाया जाता हो लेकिन कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनके जख्म इस दिन हरे हो जाते हैं। उन्हें मलाल रह जाता है अपनों की शहादत के रुसवा होने का।
विज्ञापन


12 जैक लाई के शहीद हवलदार अब्दुल करीम का परिवार भी इस हर साल कुछ ऐसी ही टीस महसूस करता है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंप की सुविधा देकर परिवार को आर्थिक सहारा दिया तो सेना भी हर तिमाही पर एक टीम भेजकर अपने शहीद के परिवार का हाल चाल जान लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पूरा नहीं हुआ रोजगार का वादा

state government no help

लेकिन इस परिवार को दर्द है तो सिर्फ इस बात का की अपना होने का दंभ भरने वाली राज्य सरकार ने आज तक उनकी सुध नहीं ली।

शहीद हवलदार अब्दुल करीम के बेटे अब्दुल रफीक ने बताया कि उनके पिता ने दुश्मन से लोहा लेते हुए 1 जुलाई 1999 को शहादत पाई थी।

अब्दुल करीम की पत्नी गुड्डी बेगम और बेटी नसरीन अख्तर ने बताया कि मूल रूप से उनका परिवार उधमपुर जिले का रहने वाला है लेकिन उन दिनों वह कठुआ के तारानगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

केन्द्र और सेना ने रखा पूरा ख्याल

state government no help

घर के मुखिया की शहादत ने परिवार सदस्यों को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन केंद्र सरकार और सेना ने जिस तरह से उन्हें सम्मान और सहायता दी उससे उन्हें एहसास हुआ कि देश के लिए मर मिटने वालों की अहमियत है।

इसके उलट जब वह राज्य सरकार की ओर देखते हैं तो उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। शहीद के परिजनों ने बताया कि घर के किसी एक सदस्य को रोजगार देने का भरोसा दिलाया गया था जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

जो भी मदद मिली है वह केंद्र सरकार और सेना की ओर से ही मिल पाई है। उन्होंने कहा कि वह घर के किसी सदस्य को नौकरी और राज्य सरकार द्वारा सरकारी समारोह में सम्मान की आस रखते हैं।

बलिदान बड़ी बात पर सरकार भी तो करे याद

state government no help

गांव कोटली शाहदौला के शहीद लांस नायक देवेंद्र सिंह के माता-पिता ने सरकार और सेना द्वारा मान-सम्मान न देने पर दुख जताया है। माता कुलदीप कौर और पिता रवैल सिंह ने कहा कि देवेंद्र छह जुलाई 1999 में आठ सिख रजिमेंट में तैनात थे।

आज 15 वर्ष बीत जाने के बाद न तो राज्य सरकार न ही सेना ने उन्हें कभी किसी समारोह में बुलाया। रवैल सिंह का कहना है कि वह भी सेना में थे। उनसे प्रेरित होकर ही तीनों बेटे सेना में भर्ती हुए। देवेंद्र तीनों में सबसे बड़ा था।

उन्होंने कहा कि देश की खातिर बलिदान देना बड़ी बात है, लेकिन सरकार और सेना को भी वीर सपूतों की शहादत याद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 के जंग के दौरान उन्हें भी कारगिल में दुश्मन को सबक सिखाने का मौका मिला था।

उसी स्थान पर बेटे देवेंद्र ने दुश्मनों को कड़ी टक्कर देकर परचम लहराया। इस पर परिवार को गर्व है, लेकिन पिछले 15 वर्षों के दौरान सेना और राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मान तक नहीं दिया गया, जिसका उन्हें दुख है।

उन्होंने कहा कि कारगिल संघर्ष के दौरान अगर दुश्मनों पर एयर अटैक किया जाता, तो सेना के कई जवानों की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दुखों को बांटने कोई नहीं आता

state government no help

आठ सिख रेजिमेंट के शहीद देवेंद्र सिंह की पत्नी बलजीत कौर का कहना है कि उसका बेटा अपने पिता को नहीं देख पाया, क्योंकि शहादत के बाद बेटा युद्धवीर सिंह का जन्म हुआ। अब वह 15 वर्ष का हो गया है।

शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से युद्धवीर को कोई विशेष सुविधा नहीं मिली। रुटीन के मुताबिक ही सेना के जवानों और अधिकारियों के लोगों को मिलने वाली सुविधा ही मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि देश की खातिर बलिदान देने वाले जवानों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती।

शहीद जवानों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में विशेष छूट देने की भी मांग की, ताकि उन्हें रोजी-रोटी के लिए भटकना नहीं पड़े। साथ ही यह महसूस न हो कि उनके सिर पर पिता का हाथ नहीं है।

वहीं आठ सिख रेजिमेंट के सिपाही शहीद बलविंदर सिंह के पिता गुरनाम सिंह और मां कमलजीत कौर का कहना है कि सरकार की ओर से बेटे के शहीद होने पर सबकुछ मिला, लेकिन आज भी जब उसकी याद आती है, तो मन बेचैन हो जाता है। बेटे को लेकर कई सपने बुने थे, उनके बिखरने का का दुख सदा रहेगा।

देश की रक्षा करने के लिए बलविंदर ने जान की बाजी लगा दी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में न तो कोई नेता उनके पास आया न ही सेना के अधिकारी।

कभी भी पानी में बह सकती है शहीद की प्रत‌िमा

state government no help

सीमावर्ती गांव कंगबाला के कारगिल शहीद सूबेदार गिरधारी लाल की प्रतिमा कभी भी पानी में बह सकती है। इसकी न तो जिला प्रशासन न ही किसी राजनेता ने अब तक सुध ली है।

शहीद सूबेदार की पत्नी प्रकाशो देवी ने बताया कि उनके पति ने कारगिल में देश की रक्षा की खातिर कुर्बानी दी, लेकिन उनकी प्रतिमा के रख रखाव तक की किसी को चिंता नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा कंगबाला के नजदीक बनाई गई, लेकिन ग्रेफ विभाग ने शहीद की प्रतिमा के निकट ही पुली बनाई है।

बरसात में नाले का बहाव तेज होने पर प्रतिमा के उसमें बहने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि इस बाबत जिला प्रशासन के साथ स्थानीय विधायक को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए। इस संबंध में अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

यही नहीं, शहीदी दिवस पर भी अब राजनेता और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचने से कतराते हैं। केवल सेना के जवान ही पहुंच कर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि कारगिल में शहीद होने वाले जवानों के परिवारों की भी सुध ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed