फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   State Congress factionalism seen on Ghulam Nabi Azad s jammu kashmir visit

दल में नहीं मिल रहे दिल: आजाद के दौरे पर कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, आगामी चुनावों पर पड़ सकता है असर

Tue, 03 Aug 2021 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 09:44 AM IST
सार

आजाद ने जोर दिया कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन कार्यक्रम की तैयारी करें। जम्मू कश्मीर में राज्य को निरस्त करने के बाद प्रदेश के नागरिकों को हर क्षेत्र में मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
State Congress factionalism seen on Ghulam Nabi Azad s jammu kashmir visit
गुलाम नबी आजाद, फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के दौरे पर गुटबाजी साफ दिखी। आजाद से मुलाकात में प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, रमण भल्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा कांग्रेस से प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब, उपप्रधान रिकी डलोत्रा सहित अन्य ने दूरी बनाए रखी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस के कई आजाद समर्थकों में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, शब्बीर खान आदि उनसे मिले। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस गुटबाजी को झेल रही है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों में भी दिख सकता है। 

विज्ञापन


हालांकि आजाद ने सोमवार को जम्मू में साफ किया कि अगर पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी देती है, तो वह जरूरत निभाएंगे और जम्मू कश्मीर में प्रचार के लिए आते रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू (शहरी) के सदस्यों ने पूर्व मंत्री योगेश साहनी के नेतृत्व में आजाद से उनके निवास पर मुलाकात की। इसमें जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, गांधीनगर विधानसभा क्षेत्रों से वरिष्ठ जिला कांग्रेस नेता शामिल रहे। इन नेताओं ने आजाद के साथ जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली की मांग, दरबार मूव को खत्म करने सहित अन्य पार्टी मामलों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed