फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   State Capital Shifted to Nagpur: Omar

जम्मू-कश्मीर की राजधानी नागपुर शिफ्ट: उमर

Sat, 28 Feb 2015 12:34 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
State Capital Shifted to Nagpur: Omar

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रियासत के भावी मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के गले मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन


उमर ने ट्वीटर पर लिखा कि मोदी और मुफ्ती के गले मिलते ही जम्मू-कश्मीर की राजधानी भी नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) शिफ्ट हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा और पीडीपी गठबंधन नार्थ पोल और साउथ पोल के मिलने जैसा है।
विज्ञापन


सवाल भरे लहजे में उमर ने लिखा कि जैसे कि रियासत के तमाम विशेषज्ञ हमें यह बताते नहीं थकेंगे कि मोदी-मुफ्ती गठबंधन सबसे बेहतर साबित होगा, पर मैं यह पूछना चाहता हूं कि सरकार का स्वरूप तय हो गया और सरकार बनने की घोषणा भी कर दी गई, पर क्यों कहीं भी रियासत में इस नई सरकार बनने का जश्न नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलना बहुत आसान होता है करना मुश्किल

State Capital Shifted to Nagpur: Omar

जबकि नई सरकार के गठन की घोषणा के बाद पहाड़ों के दोनों ओर स्वभाविक तौर पर भव्य जश्न होना चाहिए था। उमर ने दावा किया कि कश्मीर में इस गठबंधन के प्रति ज्यादातर लोग खामोश रहकर ही अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

हालांकि, अब से लेकर रविवार को शपथ ग्रहण समारोह तक कुछ पटाखे जरूर फोड़े जाएंगे।

इसके अलावा लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण पर उमर ने कहा कि मोदी ने कड़े और मजबूत शब्द कहे पर अब इन सभी बातों पर अमल होते देखना चाहते हैं क्योंकि अकसर कहा जाता है कि बोलना बहुत आसान होता है करना मुश्किल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed