{"_id":"589f1cdb4f1c1b8a5f37a05a","slug":"startup-india-to-begin-in-jammu-and-kashmir-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में जल्द शुरू होगी स्टार्ट अप योजना, सरकार ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में जल्द शुरू होगी स्टार्ट अप योजना, सरकार ने शुरू की तैयारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 11 Feb 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती सरकार ने शुरू की कवायद
- फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर में सरकार स्टार्टअप इंडिया योजना को लागू करने की कवायद में जुटी है। जल्द ही यह योजना रियासत में शुरू हो सकती है। इसके तहत उद्यमियों के लिए इंडस्ट्रियल एस्टेट में 10 फीसदी भूमि आरक्षित करने के साथ ही अन्य कई तरह की रियायतें दी जाएंगी।
विज्ञापन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा का कहना है कि स्टार्टअप इंडिया के तहत युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए कई आकर्षक रियायत दी जाएगी ताकि नया आविष्कार हो सके और युवा अपने इन उत्पादों की वजह से अपने पैरों पर खड़ा हो सकें।
विज्ञापन
यह ऐसा प्लेटफार्म होगा जिसके जरिये युवा अपनी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया में मनवा सकते हैं। आज जरूरत इस बात की है कि युवाओं के माइंडसेट में बदलाव लाया जाए। उन्हें नौकरी के पीछे भागने की बजाय नौकरी प्रदाता बनाया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्टार्टअप को लेकर नीति भी तैयार की है।
विज्ञापन
Trending Videos
इंडस्ट्रियल एस्टेट में 10 प्रतिशत भूमि होगी आरक्षित
महबूबा मुफ्ती सरकार ने शुरू की कवायद
- फोटो : FILE PHOTO
इसके तहत प्रत्येक इंडस्ट्रियल एस्टेट में 10 प्रतिशत भूमि आरक्षित रखी जाएंगी ताकि युवा उद्यमियों को उद्योग शुरू करने में किसी प्रकार की परेशानी न आने पाए और उन्हें जमीन आसानी से मिल जाए। इसके साथ ही स्टार्टअप इंडिया से सभी वर्ग को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसमें शैक्षिक संस्थानों से लेकर औद्योगिक जगत भी शामिल है।
उन्होेंने कहा कि प्रयास यह है कि उभरते हुए उद्यमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जाए। इसका फायदा यह होगा कि रियासत से मेधावियों का पलायन रुकने के साथ ही राज्य के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका होगी। बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं को केंद्रित करते हुए यह योजना शुरू की है जिसका फायदा आम लोगों को भी होगा।
उन्होेंने कहा कि प्रयास यह है कि उभरते हुए उद्यमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जाए। इसका फायदा यह होगा कि रियासत से मेधावियों का पलायन रुकने के साथ ही राज्य के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका होगी। बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं को केंद्रित करते हुए यह योजना शुरू की है जिसका फायदा आम लोगों को भी होगा।