अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को राहत, शुरू होगा दोतरफा हाईवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जून के अंत तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोतरफा यातायात बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा के लिए देशभर से पहुंचने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम और जम्मू हाट में आन स्पाट पंजीकरण केंद्र खोले जाएंगे।
इस बीच राज्यपाल ने आधार शिविर भगवती नगर जम्मू का दौरा कर विभागीय अधिकारियों को समयपूर्व यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।
पिछले काफी समय से खराब मौसम की जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग को मार झेलनी पड़ी है। उधमपुर के खैरी और बटोत से बनिहाल तक राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन और पस्सियां गिरने से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है।
कई जगह सड़क का एक हिस्सा बैठ गया है, जिससे लगातार हाईवे एकतरफा चल रहा है।
ताकि यात्रियों को न हो कोई परेशानी
राज्यपाल ने कहा कि जून के अंत तक हाईवे को दुरुस्त और मरम्मत कार्यों को पूरा कर लिया जाए, जिससे दोतरफा हाईवे चालू होने से यात्रियों की यात्रा सुखमय बने। यात्री निवास जम्मू में अधिकारियों से बैठक करते हुए राज्यपाल ने जिला और संभागीय प्रशासन को साफ सफाई, बिजली, पानी, चिकित्सा, यातायात आदि के प्रबंध सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया।
मंडलायुक्त से बिना पंजीकृत पहुंचने वाले यात्रियों के लिए आन स्पाट पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए। राज्यपाल ने आईजीपी जम्मू से पुख्ता सुरक्षा के साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ को यात्रा से जुड़ी एडवाइजरी जारी करने को कहा।
रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से आगे सभी संबंधित यात्रा स्थलों पर यात्रियों को पेंपलेट के जरिये यात्रा रूट, सुविधाओं, दूरी आदि की जानकारी मुहैया करवाई जाए। इस मौके पर प्रिंसिपल सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी, मंडलायुक्त डा. पवन कोतवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।