JK: भाजपा को मिलेगा सरकार गठन का न्यौता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सरकार गठन में हो रहे विलंब के मद्देनजर अन्य विकल्पों पर भी विचार शुरू हो गया है। पीडीपी के इनकार करने की स्थिति में दूसरे सबसे बड़े दल भाजपा को न्योता देने पर उत्पन्न संभावित परिस्थितियों और विधानसभा को निलंबित करने के मुद्दे पर कानूनी राय ली जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि बजट सत्र के दौरान पीडीपी अध्यक्ष और सांसद महबूबा मुफ्ती की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात संभव है। इस मुलाकात में नई सरकार के गठन की पृष्ठभूमि तैयार हो सकती है।
इस दौरान एजेंडा आफ अलायंस पर बातचीत के साथ ही पावर प्रोजेक्ट्स की वापसी, विश्वास बहाली के कदम को मजबूती दिए जाने पर बातचीत हो सकती है।
हाईकमान से चर्चा के लिए भाजपा नेता जाएंगे दिल्ली
सूत्रों का मानना है कि महबूबा श्रीनगर और जम्मू दोनों ही संभाग में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्पष्ट कर चुकी हैं कि भाजपा से बिना ठोस आश्वासन के बात आगे नहीं बढ़ेगी।
इससे वह भाजपा को स्पष्ट संकेत देने के साथ ही पार्टी तथा घाटी में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। भाजपा ने राज्यपाल से दो फरवरी को मुलाकात के दौरान नई सरकार के संबंध में दस दिन का समय मांगा था। यह अवधि 12 फरवरी को समाप्त होगी।
इससे पहले भाजपा के स्थानीय नेता दिल्ली जाकर हाईकमान को राज्य के राजनीतिक हालात की जानकारी देने के साथ ही सरकार गठन के संबंध में आवश्यक चर्चा करेंगे। इस बीच केंद्र ने स्थानीय नेताओं को सरकार गठन तथा पीडीपी के साथ संबंधों को लेकर अनावश्यक बयानबाजी न करने की हिदायत दी है।