{"_id":"5dcf9de78ebc3e54be28b45e","slug":"stand-up-to-test-of-good-governance-by-becoming-people-centered-said-girish-chandra-murmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू बोले- जन केंद्रित होकर सुशासन की कसौटी पर खरा उतरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू बोले- जन केंद्रित होकर सुशासन की कसौटी पर खरा उतरें
Sat, 16 Nov 2019 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : PTI
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जन केंद्रित होकर प्रदेश में सुशासन की कसौटी पर खरा उतरें। जम्मू में सुशासन पर सम्मेलन के आगाज पर मुर्मू ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां पर सरकार लोग ही चुनते हैं और जन आकांक्षाओं के तहत सरकार चलती है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां पर लोगों के लिए नए मौके हासिल होंगे। ऐसे समय में सुशासन की कसौटी पर खरा उतरना होगा। जमीनी स्तर पर पंचायतों और स्थानीय निकायों को 73वां व 74वां संशोधन लागू होने से और अधिकार मिलेंगे। उन्होंने बैक टू विलेज कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा पहली बार प्रदेश में इस तरह का कार्यक्रम हुआ था जिससे प्रशासन सीधे लोगों से जुड़ा। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन