{"_id":"357b48609738dbfe16935ba860b079f3","slug":"staff-recover-money-from-the-patients-minister-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब छापेमारी करने पहुंचे स्वास्थ मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब छापेमारी करने पहुंचे स्वास्थ मंत्री
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sat, 31 Oct 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में मरीजों से पैसा वसूलने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इमरजेंसी थियेटर की दो नर्सों और दो एनओ को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मरीज की शिकायत पर वीरवार दोपहर को स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने खुद छापेमारी की और स्टाफ के निलंबन के निर्देश दिए। इस मामले में विभागीय जांच भी बिठाई गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के अधीक्षक डा. दारा सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को विभागीय जांच बिठाई जा रही है। इसमें सहायक अधीक्षक, एमओ स्टोर, सीएमओ और सेनिटेरी आफिस से सीएचओ शामिल होंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री वीरवार दोपहर अचानक एसएमजीएस अस्पताल पहुंचे और सीधे इमरजेंसी थियेटर में चले गए। इस दौरान एक स्वीपर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए, लेकिन दबाव पड़ने पर स्वीपर ने सारी बात का खुलासा कर दिया।
उसने बताया कि इमरजेंसी थियेटर में एनओ के माध्यम से पूरे स्टाफ को पैसा पहुंचाया जाता है। इसमें मरीजों को पैसा देने पर दबाव बनाया जाता है, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने चारों कर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के किसी भी सेक्शन से अगर मरीजों द्वारा कोई शिकायत दी गई तो संबंधित स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अस्पताल के विभिन्न यूनिटों में मरीजों द्वारा स्टाफ से पैसा वसूलने की कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। इस मामले को लेकर पूरे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मचा रहा।