फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Stack two militants in Pulwama

पुलवामा में एक आतंकी ढेर, सर्च अभियान जारी

Wed, 20 Jan 2016 10:14 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Stack two militants in Pulwama

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हिजबुल के एक आतंकी को ढेर कर दिया। इस दौरान इलाके में भड़की हिंसा में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में 17 जवान भी शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान इलाके की एक मस्जिद में करीब 50 स्थानीय लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना पुलवामा के नैना बटपुरा गांव की है, जहां मंगलवार शाम को सुरक्षा बलों को इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की 182 व 183 बटालियन ने संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा।
विज्ञापन

दो आतंकी हुए फरार

Stack two militants in Pulwama

घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण रात में आपरेशन स्थगित कर दिया गया, लेकिन घेराबंदी जारी रही।

बुधवार की सुबह करीब पांच बजे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर घेरा तोड़ने की कोशिश की। जवानों ने भी आंतकियों को मुहंतोड़ जवाब दिया।

अंतत: दोपहर में सुरक्षा बलों ने हिज्ब आतंकी शब्बीर अहमद भट (20 वर्षीय) को मार गिराया। वह पुलवामा का रहने वाला था। उसके पास से एक एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार और गोल बारूद भी बरामद हुए। इस बीच उसके दो अन्य साथी फरार हो गए।

ह‌िंसक झड़प में करीब 17 जवान घायल

Stack two militants in Pulwama

जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान ही कुछ स्थानीय लोग मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़े और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। जवानों ने काफी संयम बरता। बवाल में करीब 17 जवान घायल हुए।

इनमें आईआरपी की 18 बटालियन के डीएसपी शेख नजीर अहमद गनई भी शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस की एक रक्षक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जबकि तीन लोग गोली लगने से घायल हुए। इनमें से एक परवेज अहमद गुरु की मौत हो गई। इस खबर के फैलने के बाद तनाव और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed