{"_id":"0906b13dbabf67291378ff7302a6e1b9","slug":"stability-in-pakistan-good-for-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में स्थिरता भारत के हक में: सारथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक में स्थिरता भारत के हक में: सारथी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त जी पार्थ सारथी ने कहा कि पाक में स्थिरता होना भारत के हक में है। दोनों मुल्कों को विकसित होने के लिए आपसी रिश्तों और मेल-मिलाप को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान सही पड़ोसी की तरह व्यवहार करे और आतंकवाद को न फैलाए। पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कश्मीर में संयुक्त नियंत्रण की बात कही थी, लेकिन तब पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने कहा था कि सीमाओं को बदला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में मंगलवार को यूनिवर्सिटी और विदेश प्रचार एवं जन कूटनीति मंडल, विदेश मामले मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पाक के साथ भारत के संबंध विषय पर हुए लेक्चर में पहुंचे सारथी ने कहा कि पाकिस्तान में स्थिरता जरूरी है।
विज्ञापन
उसे इस दिशा में बेहतर ढंग से सोचने के साथ काम करना होगा। सीमा पार से आतंकवाद के समर्थन को बंद करना चाहिए। इस दौरान पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक ने कहा कि पाक की ओर से पिछले 25 साल से सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
दोनों देशों को आपसी रिश्ते मजबूत बनाने पर काम करना होगा। कुलपति प्रो. अशोक आइमा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र को अपनाकर दोनों देश आपस में करीब आ सकते हैं। इसमें संस्कृति के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को भी बढ़ावा दिया जाए। सभी मुद्दों पर बातचीत की जाए।