फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   St. Francis captured the trophy of Kabaddi

कबड्डी की ट्राफी पर सेंट फ्रांसिस का कब्जा

Wed, 20 Aug 2014 01:31 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
St. Francis captured the trophy of Kabaddi

युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला जम्मू, अखनूर जोन की ओर से करवाई गई अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि अगर उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे कई बुलंदियों को छू सकते हैं।

विज्ञापन


अंडर 19 आयु वर्ग के लड़कों के वर्ग में करवाई गई कबड्डी के खिताबी मुकाबले में सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नारडीवाला को 9 अंकों से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन


विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर जोरदार आक्रमण जारी रखे और उन्हें सफलता भी मिली। इसी तरह वालीबाल में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल डोरी डगेर को एकतरफा मुकाबले में 2-0 सेटों से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वालीबाल और रेसलिंग के भी हुए मुकाबले

St. Francis captured the trophy of Kabaddi

विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाकर खेला। डोरी डगेर के खिलाड़ी आखिर तक अखनूर की रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सके। इसके अलावा रेसलिंग में भी युवा खिलाड़ियों ने दो-दो हाथ दिखाए।

लड़कों के 68 भार वर्ग में गवर्नमेंट एचएसएस नारडीवाला के राकेश कुमार ने गवर्नमेंट एचएसएस सोहल के कुलदीप कुमार को पछाड़कर जीत दर्ज की। 50-55 किलोग्राम में गवर्नमेंट एचएसएस अखनूर के शुभम सिंह ने गवर्नमेंट एचएसएस सोहल के गगनदीप को मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed