{"_id":"63341cae1fb625645b470d45","slug":"ssp-traffic-highway-ahmed-malik-transferred-sp-ramban-mohita-sharma-given-addl-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer: सेब लदे ट्रकों के हाईवे पर फंसने के बाद एसएसपी ट्रैफिक को हटाया, रामबन एसएसपी को अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer: सेब लदे ट्रकों के हाईवे पर फंसने के बाद एसएसपी ट्रैफिक को हटाया, रामबन एसएसपी को अतिरिक्त प्रभार
Wed, 28 Sep 2022 03:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 28 Sep 2022 03:36 PM IST
सार
सेब के ट्रक रोके जाने के विवाद के बाद सरकार ने एसएसपी ट्रैफिक (हाईवे) अहमद मलिक को स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह एसपी रामबन मोहिता शर्मा को एसएसपी ट्रैफिक (हाईवे) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेब से लदे ट्रकों के फंसने के बाद फल कारोबारियों के आक्रोश का सामना कर रही सरकार ने एसएसपी ट्रैफिक (नेशनल हाईवे) शब्बीर अहमद मलिक को पद से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। रामबन की एसएसपी मोहिता शर्मा अगले आदेश तक एसएसपी ट्रैफिक (नेशनल हाईवे) का भी काम देखेंगी।
विज्ञापन
हालांकि मंगलवार को सरकार ने आंकड़े जारी कर बताया था कि 1 सितंबर से 48,845 ट्रकों को काजीगुंड से रवाना किया जा चुका है। उधर कश्मीर वैली फ्रूट ग्रोअर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन बशीर अहमद ने बताया कि सेब से लदे ट्रकों का जो बैकलॉग था उसे सरकार के आदेश के बाद क्लियर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे काफी राहत मिली है, लेकिन इससे सेब उद्योग को करीब 1000 करोड़ का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा-अभी तो ट्रकों को छोड़ा गया है माल मंडियों तक अभी नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
मंडी पहुंचने के बाद सामने आएगी असली तस्वीर
बशीर अहमद ने कहा कि अभी माल की क्या स्थिति होगी यह तो मंडियों में अनलोडिंग के बाद ही पता चल पाएगा। माल के ख़राब होने की भी संभावना है, जिसके चलते यह भी आशंका है कि सेब उत्पादकों को अच्छा रेट नहीं मिल पाएगा जोकि दोहरी मार साबित होगा।