{"_id":"63ea72a86147598e5e0c97e4","slug":"ssp-baramulla-pakistan-sending-drugs-jammu-kashmir-through-smugglers-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी बारामुला: तस्करों से जम्मू-कश्मीर में नशा भेज रहा पाकिस्तान, नारको टेरर नेटवर्क का होगा भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी बारामुला: तस्करों से जम्मू-कश्मीर में नशा भेज रहा पाकिस्तान, नारको टेरर नेटवर्क का होगा भंडाफोड़
Tue, 14 Feb 2023 01:45 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:45 AM IST
सार
एसएसपी बारामुला आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि रविवार को पुलिस ने उड़ी सेक्टर में भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि उन्हें और भी अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
बारामुला पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
एसएसपी बारामूला आमोद अशोक नागपुरे ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान तस्करों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में नारको टेररिज्म फैला रहा है। सीमा पार बैठे आतंकी सरगना प्रदेश में लगातार अशांति फैलाने की नापाक कोशिशें कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रविवार को भी जिला पुलिस ने उड़ी सेक्टर में भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि उन्हें और भी अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
जल्द ही ऐसे और नारको टेरर नेटवर्क के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि हमने हॉटस्पॉट की पहचान की है और भविष्य में इस तरह के ऑपरेशन के लिए आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
जो अपराधी जमानत पर छूट जाते हैं, उन पर पुलिस अब पीएसए के तहत मामला दर्ज करेगी, ताकि उन्हें हिरासत में रखा जा सके।