फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SSB exams will monitor by cctv

CCTV की निगरानी में होगी SSB की परीक्षाएं

Sun, 21 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
SSB exams will monitor by cctv

रियासत में रविवार को बड़े स्तर पर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें करीब 76000 परीक्षार्थी बैठेंगे। 12वीं कक्षा के स्तर पर हो रही ये परीक्षाएं पहली बार कैमरे की जद में होंगी।

विज्ञापन


इसमें करीब 45 किस्म के पदों के लिए परीक्षाओं को सफल बनाने को जिला प्रशासन की ओर से अलग से पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी शमीम क्राईपाक के अनुसार परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए जम्मू संभाग के जिला जम्मू में 44, सांबा में दो, डोडा में 16, किस्तवाड़ में 13 और उधमपुर तथा कठुआ में करीब पचास परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला जम्मू में ही परीक्षा केंद्रों पर 19975 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा रविवार सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में तीमारदारों के पहुंचने की उम्मीद है।


परीक्षाओं में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

इन परीक्षाओं के चलते खासकर जम्मू जिले के विभिन्न कालेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में हजारों उम्मीदवारों की भीड़ पहुंचेगी। परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को मोबाइल, लैपटाप, इंटरनेट आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों को ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षाएं तय मानदंडों के तहत आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed