{"_id":"dfb05d7e80c75ee8a0bfff2ddb6644a2","slug":"srtc-start-privet-buses-for-katra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा के लिए निजी बसों को चलागी SRTC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा के लिए निजी बसों को चलागी SRTC
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Jan 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
आगामी पीक सीजन में मां वैष्णो के दरबार जाने वालों को वाहनों की कम संख्या से नहीं जूझना पड़ेगा। राज्य परिवहन निगम ने इस कमी को पूरा करने की तैयारी कर ली है। निगम निजी ट्रांसपोर्टरों से बसें लेगा और इसके बदले उनको कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये बसें जम्मू से कटड़ा तक चलाई जाएंगी। पीक सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर बसों की कमी हो जाती है। तीन महीने के लिए ये बसें चलाई जाएंगी। कटड़ा से रेलवे स्टेशन तक चलने वाली बसें ही इसमें मान्य होंगी।
विज्ञापन
एसआरटीसी के जनरल मैनेजर (आपरेशन) मुश्ताक चंदा का कहना है कि कटड़ा से रेलवे स्टेशन जम्मू के लिए एसआरटीसी की 40 बसें चलती हैं, लेकिन पीक सीजन में यह संख्या कम पड़ जाती है।
विज्ञापन
इस कमी को पूरा करने के लिए निजी बसों को लिया जाएगा, ताकि पीक सीजन में श्रद्धालुओं को परेशान न होना पड़े। अभी यह तय नहीं किया गया है कि कितनी बसें ली जाएंगी, लेकिन निजी ट्रांसपोर्टरों को न्योता दिया गया है।
जिन ट्रांसपोर्टरों के पास कटड़ा से जम्मू तक का रूट परमिट और पूरे दस्तावेज होंगे, वहीं इसके लिए मान्य होंगे। 17 फीसदी कमीशन निगम निजी ट्रांसपोर्टरों को इसके लिए देगा। हालांकि इसके लिए सरकार के तय किराए पर ही बस चलानी होगी। मुश्ताक का कहना है कि हमारी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूरी सहूलियत दी जाए।