{"_id":"7f287ef6ac1e05e99558ca113ee0478b","slug":"srtc-employes-got-15-percent-da","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटीसी कर्मचारियों को 15 फीसदी डीए मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटीसी कर्मचारियों को 15 फीसदी डीए मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कोरपोरेशन (एसआरटीसी) को हुए मुनाफे का लाभ कर्मचारियों को भी होने जा रहा है। परिवहन मंत्री चौधरी मोहम्मद रमजान 71वीं बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में कोरपोरेशन की ओर से कर्मचारियों को 15 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
साल 2013-14 में कोरपोरेशन को बीते साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक मुनाफा हुआ है। इस अवसर पर कोरपोरेशन में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने और वित्तीय मामलों को देखने के लिए रियासती सरकार के आर्थिक सलाहकार जलील अहमद खान की अध्यक्षता में सब कमेटी के गठन का फैसला भी लिया गया।
विज्ञापन
कमेटी एसआरटीसी के पूर्व जीटीयू कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के लाभ और कोला एरियर जारी करने के मामलों को भी देखेगी। वहीं एसआरटीसी वर्कर्स यूनियन ने बीओडी की बैठक में 50 के बजाये केवल 15 फीसदी डीए जारी करने और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए फैसला न कर केवल सब कमेटी का गठन करने पर असंतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
महासचिव परमजीत सिंह का कहना है कि पंद्रह दिनों में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित न किया गया तो फिर यूनियन आंदोलन का रास्ता अपना सकती है।