{"_id":"a8a7636df472f26760733ea8c24936b0","slug":"srtc-cheating-with-ex-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादाखिलाफी कर रहा एसआरटीसी प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादाखिलाफी कर रहा एसआरटीसी प्रबंधन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) से वालंटियर रिटायर हुए वीआरएस मुलाजिमों ने वीरवार को एक बार फिर एसआरटीसी प्रबंधन और रियासती सरकार पर उनका बकाया जारी न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान देवराज बाली ने कहा कि सरकार लगातार वीआरएस मुलाजिमों के संयम की परीक्षा ले रही है और उनका लंबित बकाया भी जारी नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि वीआरएस कर्मचारियों को एक जनवरी, 2006 से छठे वेतन आयोग का लाभ और एरियर जारी करने के अलावा कोला और एरियर जारी किया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, बीवी शर्मा, एहसान इलाही आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मामले में निजी हस्तक्षेप कर वीआरएस मुलाजिमों को उनके हक जारी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन