{"_id":"5a0e80e24f1c1bdb538bdb2d","slug":"srinagarto-leh-highway-closed-after-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, यातायात बुरी तरह प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, यातायात बुरी तरह प्रभावित
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
- फोटो : amar ujala
घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी के कारण चारों ओर बर्फ की चादर देखने को मिल रही है। यहीं कारण है कि श्रीनगर से लेह जाने वाले राजमार्ग को बर्फबारी के चलते बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार इलाके में हुई भारी बर्फबारी के चलते रोड सफेद चादर से ढक गई जिस वजह से यातायात को स्थागित कर दिया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल हुई बर्फबारी और फिसलन के कारण यातायात आज भी बाधित है। यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और यातायात पुलिस सड़क की स्थिति का समीक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस की ओर से स्वीकृति मिल जाने के बाद ही वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन