फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, world post office day, flotting post office

Jammu News: अंग्रेजों के जमाने से डाक बांट रहा तैरता डाकघर, 3000 हजार से अधिक खाताधारक भी

विज्ञापन
srinagar, world post office day, flotting post office
विश्व डाक दिवस आज : दो कमरों वाले हाउसबोट में चलता है डाकघर, एक कमरे में म्यूजियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जन्नत के नाम से प्रसिद्ध कश्मीर की दुनिया दीवानी है। यहां के पर्यटन स्थलों को निहारने के लिए रोजाना देश-दुनिया से लोग पहुंचते हैं। हर पर्यटक यहां की डल झील के किनारे जरूर पहुंचता और शिकारों के साथ यहां के तैरने वाले डाकघर को भी देखता है। अंग्रेजों के जमाने से यह डाकघर तैर रहा है। यह डाकघर दो कमरों वाले हाउसबोट में चलता है। एक में दफ्तर और दूसरे में म्यूजियम है। यहां की मुहर और म्यूजियम लोगों को आकर्षित करते हैं। यह घाटी की प्रमुख हैरिटेज इमारतों में स्थान रखता है।
डल झील पर तैरता डॉकघर आज भी डाक बांटने के साथ अपने अन्य काम कर रहा है। 2011 में इसे नया नाम,फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस मिला था। पहले इसे नेहरू पार्क पोस्ट ऑफिस के नाम से जाना जाता था। कोई भी पर्यटक जब यहां घूमने आता है तो वह यहां से कोई न कोई चीज यादगार के रूप में ले जाता है। डाकघर में वर्तमान में यहां 3000 हजार से अधिक खाताधारक हैं। इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


टिकट, पोस्टकार्ड पर दिखती है कश्मीर की झलक
ऐतिहासिक डाकघर के टिकट और पोस्टकार्ड पर कश्मीर की झलक दिखती है। इनमें कश्मीर की संस्कृति, हस्तशिल्प, मुगल गार्डन, ट्यूलिप गार्डन और चिनार आदि की तस्वीरें हैं। यह न केवल पर्यटकों, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। स्थानीय लोग बच्चों को इसे दिखाने के लिए लाते हैं। इसकी मुहर भी अन्य डाकघरों से अलग है। पोस्ट कार्ड पर पर्यटक यहां की मुहर जरूर लगवाते हैं। मुहर लगने से पोस्टकार्ड पर झील में नाव को आगे बढ़ाते हुए चप्पू चलाते शिकारे वाले की छवि बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed