फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, World Diabetic day, walkathone

Jammu News: विश्व मधुमेह दिवस पर निकाली वॉकथॉन, रोग से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
Srinagar, World Diabetic day, walkathone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर के प्रसिद्ध क्लॉक टावर (घंटाघर) लाल चौक से वॉकथॉन कस आयोजन किया गया। इसे कश्मीर संभाग के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग और डायरेक्टर स्किम्स एवं ईओएसजी प्रो. एम अशरफ गनी ने संयुक्त रूप से रवाना किया।
अपने संबोधन में मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने स्किम्स के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बीमारी की शुरुआती रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र में मधुमेह के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए जन-भागीदारी बेहद जरूरी है। प्रो. अशरफ गनी ने कहा कि स्थानीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा मधुमेह से प्रभावित है इसलिए निरंतर जागरूकता की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने शुरुआती रोकथाम पर बल देते हुए चेतावनी दी कि अनियंत्रित मधुमेह समय पर प्रबंधन न होने पर गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी। शहरी आबादी में मधुमेह का प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक है। उन्होंने जनता से सक्रिय जीवन और संतुलित आहार अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉकथॉन के बाद राजबाग के जॉगर्स पार्क में स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। यहां स्किम्स के विशेषज्ञों ने लगभग 300 लोगों की जांच की। चौंकाने वाली बात यह रही कि 40-45 वर्ष आयु वर्ग के 20 लोगों में पहली बार मधुमेह का पता चला जो बीमारी के बढ़ते बोझ को दर्शाता है। इन नए मरीजों को आगे की जांच और इलाज के लिए स्किम्स के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में संपर्क करने को कहा गया। मधुमेह की रोकथाम, शुरुआती पहचान और जीवनशैली में बदलाव संबंधी शैक्षणिक पंफ्लेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed