{"_id":"68e960d883f12118df02917d","slug":"srinagar-three-day-meeting-vikramjeet-singh-secretary-industry-srinagar-news-c-10-lko1027-735220-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उद्योग एवं वाणिज्य सचिव ने किया तीन दिवसीय क्रेता-विक्रेता बैठक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उद्योग एवं वाणिज्य सचिव ने किया तीन दिवसीय क्रेता-विक्रेता बैठक का उद्घाटन
विज्ञापन
श्रीनगर। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह ने शुक्रवार को बडगाम में तीन दिवसीय क्रेता-विक्रेता बैठक का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों एवं उत्पादकों के लिए बाजार संपर्क को सुगम बनाना है।
यह क्रेता-विक्रेता बैठक जम्मू और कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन (जेकेटीपीओ) की ओर से आयोजित की जा रही है और राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) के अंतर्गत भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) की ओर से प्रायोजित है।
यह बैठक जम्मू और कश्मीर की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को समर्थन और पुनर्जीवित करने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। इस अवसर पर जेकेटीपीओ के प्रबंध निदेशक सुदर्शन कुमार, निफ्ट के निदेशक, जेकेटीपीओ के महाप्रबंधक, हस्तशिल्प के एडी, डीसीएच और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। संवाद