{"_id":"68f29988255e87150c0753f5","slug":"srinagar-tagore-hall-fankar-e-kashmir-shaqeel-ahmed-mir-won-srinagar-news-c-10-lko1027-741274-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शकील अहमद मीर बने फनकार-ए-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शकील अहमद मीर बने फनकार-ए-कश्मीर
विज्ञापन
शुक्रवार रात को पुरस्कार वितरण के दौरान श्रीनगर के टैगोर हॉल में आयोजित फनकार ए कश्मीर प्रतियोग
- टैगोर हॉल में आयोजित वॉयस ऑफ वैली प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। टैगोर हॉल में शुक्रवार को फनकार-ए-कश्मीर-वॉयस ऑफ वैली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कश्मीर के 30 कलाकाराें ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शकील अहमद मीर सबके दिलों पर छाए रहे और फनकार-ए-कश्मीर का खिताब हासिल किया। गायिका तौसीफा अली रनर अप रहीं।
शुक्रवार को सुबह कार्यक्रम का उद्घाटन नासिर अली खान ने किया। इसके बाद फाइनलिस्ट 10 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। लोक गायक जमीला बशीर ने गायन की विशेष प्रस्तुति दी। शुक्रवार रात विजेता का चुनाव हुआ और पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान मुहम्मद अमीन भट, वहीद जिलानी, गुलजार गनई, किफायत फहीम, प्रो. मुजफ्फर भट, अदील अहमद, रुम्पा बनर्जी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक और रबाब के कलाकार नजीर गनई ने बताया कि यह आयोजन कलाकारों के लिए ही है। कश्मीर के स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां टैगोर हॉल में इसका तीसरा सीजन है। इसके बाद इसका आयोजन जम्मू में भी किया जाएगा। इसका खास मकसद यही है कि यहां की संस्कृति और लोक गायन को लोगों के सामने लाया जाए और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए।
विज्ञापन
60 का ऑडीशन लियाए 30 को चुना गया
गनई ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए हमने करीब 60 लोगों का ऑडीशन लिया था। उनमें से 30 को चुना गया, उन्हीं में से 10 फाइनलिस्ट कलाकारों ने आज फाइनल प्रस्तुति दी है। इनमें से शकील अहमद मीर ने फनकार-ए-कश्मीर का खिताब हासिल किया। गायिका तौसीफा अली रनर अप रहीं। विजेता को ट्राॅफी और प्रमाण पत्र के साथ 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। रनर अप को प्रमाण पत्र के साथ 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न दिए गए।