{"_id":"5f44cd7d8ebc3eaae120227e","slug":"srinagar-syed-ali-shah-geelani-s-health-family-appeals-to-people-to-stay-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः गिलानी की सेहत खराब, परिवार ने लोगों से दूर रहने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः गिलानी की सेहत खराब, परिवार ने लोगों से दूर रहने की अपील की
Tue, 25 Aug 2020 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
सैयद अली शाह गीलानी
कश्मीर के कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के परिवार की ओर से एक पत्र जारी कर लोगों से परिवार से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि गिलानी की सेहत खराब है। ऐसे में वह उनकी देखभाल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः Pulwama Attack Case: अदालत पहुंची एनआईए की टीम, दायर करेगी 5000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट
विज्ञापन
परिवार द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि बुजुर्ग गिलानी कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें दिन रात देखभाल की जरूरत है। उनकी मौजूदा स्वास्थ्य की स्थिति के चलते परिवार के लोग तनाव में हैं। यह अपील गिलानी के बेटे डॉ. नसीम गिलानी, डॉ. नईम गिलानी और जमाई जहूर उल हक द्वारा की गई है।
विज्ञापन