{"_id":"68fd2acda7a20822ea03ae57","slug":"srinagar-special-lok-adalat-33-case-solved-srinagar-news-c-10-lko1027-746371-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विशेष लोक अदालत में निपटाए 33 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विशेष लोक अदालत में निपटाए 33 मामले
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीनगर ने शनिवार जिला न्यायालय परिसर मोमिनाबाद श्रीनगर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया। इस लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस और बैंक से संबंधित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करना था। इस दौरान 22 मामलों का निपटारा किया गया।
यह कार्यक्रम सदस्य सचिव शाजिया तबस्सुम के निर्देशन और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीनगर तसलीम आरिफ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मामलों के निपटारे के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया। पहली बेंच की अध्यक्षता एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (बैंक केस) कुसुम पंडिता और प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीनगर अंजुम आरा ने की। दूसरी बेंच का संचालन वन मजिस्ट्रेट श्रीनगर मोहम्मद इश्तियाक आलम बाबा और पीटी एंड ई मजिस्ट्रेट मसरत जबीन ने किया।
तीसरी बेंच की अध्यक्षता सिटी मुंसिफ श्रीनगर शायस्ता नज़ीर और प्रथम अतिरिक्त मुंसिफ श्रीनगर जिर्घम हमीद ने की। कुल 101 मामलों को सुनवाई के लिए लिया गया जिनमें से 33 मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया गया और कुल 2,64,10,457 की राशि समझौता राशि के रूप में तय की गई। संवाद