{"_id":"691790a40db33a137803fadc","slug":"srinagar-sopore-mandi-dead-body-found-in-vehicle-srinagar-news-c-10-lko1027-762479-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोपोर मंडी में खड़ी गाड़ी में मृत मिला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोपोर मंडी में खड़ी गाड़ी में मृत मिला चालक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की सोपोर मंडी में शुक्रवार को एक व्यक्ति खड़ी गाड़ी में चालक मृत मिला। पुलिस ने उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी नूर मुहम्मद के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी बाजार क्षेत्र में असामान्य रूप से लंबे समय से खड़ी थी जिससे स्थानीय लोगों में संदेह पैदा हो गया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और गाड़ी की जांच करने से पहले इलाके की घेराबंदी कर दी। जांच के दौरान उन्हें गाड़ी के अंदर चालक का शव मिला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आई है कि इसकी मौत दम घुटने से हुई हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मौत के कारण की पुष्टि पूरी जांच के बाद ही हो पाएगी। बता दें कि पुलिस ने यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है कि व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई और क्या इसमें कोई गड़बड़ी थी।