{"_id":"6521c3c811b453ae5d08ef49","slug":"srinagar-sopor-amrit-kalash-yatra-srinagar-news-c-10-jam1008-217780-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोपोर में ढोल नगाड़ों के बीच निकली अमृत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोपोर में ढोल नगाड़ों के बीच निकली अमृत कलश यात्रा
Sun, 08 Oct 2023 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नेतृत्व, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कभी आतंकवादियों और अलगाववादियों का गढ़ रहे उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शनिवार को अमृत कलश यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत व मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत नगर परिषद की ओर से किया गया। नगर परिषद के अध्यक्ष ने पार्षदों, नागरिकों और अन्य हितधारकों की भागीदारी के साथ इसका नेतृत्व किया। ढोल नगाड़ों और देशभक्ति के उत्साह के बीच यात्रा नगर परिषद के सभी 21 वार्डों से होकर गुजरी और विशेष रूप से सजाए गए कलशों में मिट्टी और चावल एकत्र किए।
यात्रा परिषद के मुख्यालय में समाप्त हुई, जहां कलश मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोपोर तारिक अहमद मीर को सौंपे गए। मुसरत कार ने स्थायी शांति और समृद्धि के लिए मंच तैयार करने में मेरी माटी-मेरा देश जैसे अभियानों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वार्ड सदस्यों, स्थानीय पीआरआई और अन्य हितधारकों से सोपोर को कचरा मुक्त क्षेत्र में बदलने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। गौरतलब रहे कि अमृत कलश यात्रा 30 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली में समाप्त होगी जब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एकत्र किए गए 7500 अमृत कलशों को अमृत वाटिका में विश्राम स्थान मिलेगा, जो भारत के बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि का एक संकेत है।