फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, red Premier League, Royal Gudwill Cricket Club Won

Jammu News: फाइनल में पहुंचा रॉयल गुडविल क्रिकेट क्लब

विज्ञापन
Srinagar, red Premier League, Royal Gudwill Cricket Club Won
श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मैच के बाद ​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​थि। संवाद
- रेड प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल मुकाबले में अल समद क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। रॉयल गुडविल क्रिकेट क्लब ने बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में रविवार को आयोजित रेड प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल मुकाबले में अल समद क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद रॉयल गुडविल क्रिकेट क्लब इस लीग के फाइनल में पहुंच गया है।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल समद क्रिकेट क्लब ने 20 ओवरों में 196/9 का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। इसमें आमिर लेफ्टी ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली और इश्तियाक इलाही रॉबी ने 33 रनों का योगदान दिया। रॉयल गुडविल के गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। इसमें इश्तियाक रसूल ने तीन विकेट लिए और पूरी पारी के दौरान विपक्ष को दबाव में रखा।
विज्ञापन

जवाब में रॉयल गुडविल क्रिकेट क्लब ने केवल आठ गेंद शेष रहते कुल स्कोर का पीछा किया जहांगीर लोन ने 21 गेंदों में नाबाद 47 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई जबकि कप्तान इश्तियाक रसूल ने सिर्फ 16 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेलकर टीम का नेतृत्व किया। इसमें नासिर बशीर कुमार (44) और गौहर लेगी (33*) का भी योगदान रहा। इश्तियाक रसूल को उनके हरफनमौला प्रदर्शन, दबाव में तेजी से रन बनाने और गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed