{"_id":"69a35dbff73dca42aecac4d1d9014329","slug":"srinagar-readies-for-darbar-move-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आज से सजेगा दरबार, सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आज से सजेगा दरबार, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 04 May 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार सजेगा। छह महीने तक शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार रहने के बाद 24 अप्रैल को जम्मू में इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
दरबार मूव के सभी कार्यालयों का रिकार्ड भी श्रीनगर सचिवालय में शिफ्ट किया जा चुका है। श्रीनगर सचिवालय में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
मंगलवार से भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार श्रीनगर में कामकाज शुरू करेगी। सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद मंत्रियों और अन्य नौकरशाहों के साथ नागरिक सचिवालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ आनर दिया जाएगा। इसके बाद औपचारिक रूप से श्रीनगर नागरिक सचिवालय में कामकाज शुरू हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नागरिक सचिवालय में इस बार रिसेप्शन चेंबर का निर्माण भी किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित नागरिक सचिवालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बीते एक हफ्ते से अधिक समय से सचिवालय की ओर जाने वाली सभी सड़कों की सफाई के साथ-साथ पटरियों आदि के रंग रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक इस पर करीब 80 लाख रुपये का खर्च आया है।