फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar poonch bus service begin

अच्छी खबर: शुरू हुई श्रीनगर-पुंछ बस सेवा

Sat, 27 Jun 2015 12:50 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 27 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
srinagar poonch bus service begin

रियासत के परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने शुक्रवार को श्रीनगर और पुंछ के बीच स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह बस सेवा वाया मुगल रोड शुरू की गई है जिससे अंतर-राज्य कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के उद्देश्य की पूर्ति हो।

विज्ञापन


इस बस सेवा के अंतर्गत चलने वाली बसें श्रीनगर टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) और जनरल बस स्टैंड पुंछ से रोजाना सुबह के 7 बजे चलेंगी और इस दौरान उनके स्टॉप शोपियां, पीर की गली, बलिआज और सुरनकोट में रहेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से पिछले काफी लंबे समय से लंबित पड़ी व्यापारिक समुदाय और आम यात्रियों के  साथ साथ स्थानीय पर्यटकों की मांग पूरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बस सर्विस को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि अंतर-राज्य कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिले तथा लोगों को उपलब्ध और सस्ती परिवहन सुविधा भी हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार राज्य के लगभग सभी दूर दराज के इलाके के लोगों के लिए किफायती और उचित परिवहन सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यात्री ऐसी सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि हर प्रकार के वहां के किराए के युक्तिसंगत को लेकर भी कोशिश की जा रही है ताकि कदाचार और एकाधिकार से छुटकारा मिल सके।


इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी बसीर अहमद खान, एसआरटीसी के एमडी जेएस टंडन, जीएम ऑपरेशंस, जीएम लोड्स, मैनेजर टूरिस्ट सर्विसेज के अलावा ट्रांसपोर्ट विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed