फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, political, mahboba mufti, taget up cm

माहौल खराब कर रहे यूपी के सीएम योगी : महबूबा

विज्ञापन
srinagar, political, mahboba mufti, taget up cm
कहा, हिंदुओं और मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना देश के लिए खतरनाक होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में माहौल खराब किया है। देशभर में माहौल खराब किया जा रहा है। मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना देश के लिए खतरनाक होगा।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पत्रकारों से रूबरू महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को होली समारोह और रमजान के दौरान शुक्रवार की नमाज को लेकर उठे विवादों पर यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जैसे ईद मनाते हैं, वैसे पहले हिंदू और मुसलमान मिलकर होली मनाते थे। मुसलमानों के प्रति जो रवैया अपनाया जा रहा है, वह गलत है। देश में एक गंगा-जमुनी तहजीब थी। हिंदू और मुसलमान खुशी से रहते थे, लेकिन ये लोग जहर फैला रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया उल हक ने अपने देश में ऐसा ही मजहबी माहौल बनाया था। अभी भी वहां के लोग उससे उबर नहीं पा रहे हैं। मुफ्ती ने कहा, यहां भी ऐसा जहर घोला जा रहा, जिसके परिणाम आने वाले समय में देश के लिए खतरनाक होंगे। मुफ्ती ने उम्मीद जताई कि लोगों में सद्बुद्धि आएगी। उन्होंने कहा, मैं अल्लाह से प्रार्थना करती हूं कि सद्बुद्धि आए और वे हिंदू और मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ न खड़ा करें। होली एक अच्छा त्योहार है और हर कोई इसका आनंद लेता है। हिंदुओं को होली खेलने दें और मुसलमानों को शुक्रवार को नमाज अदा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी यूपी के लोगों को कुछ दे नहीं सकते...इसलिए इस तरह हिंदुओं को खुश करना चाहते हैं
मुफ्ती ने भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे चाहते हैं कि आग सुलगती रहे, आपस में हिंदू-मुसलमान लड़ते रहें, क्योंकि वे यूपी के लोगों को कुछ नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, वे मुस्लिम समुदाय पर अत्याचार करके उन्हें खुश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed