फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Pehcing Silat, India got One Gold

Jammu News: पेंचक सिलाट में फिलीपींस ने सात और भारत ने एक स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
Srinagar, Pehcing Silat, India got One Gold
शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पेंचक सिलाट के मुकाबले के दौरान ​खिलाड़ी। अमर उजाल
- दो दिन में करीब 120 मुकाबलों के बाद तय हो चुके हैं 31 पदक
विज्ञापन

- कल तक चलेंगे तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के मुकाबले
- शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 देशों के 300 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुए मुकाबले रात 10 बजे तक चले। पदक तालिका में फिलीपींस सबसे आगे है। उसने सात स्वर्ण और एक रजत सहित आठ पदक जीते हैं। भारत दूसरे नंबर पर है। भारत की ए और बी दो टीमों ने अब तक एक स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य सहित 11 पदक जीते हैं।
दो दिन में करीब 120 मुकाबले हो चुके हैं। रविवार शाम तक आए परिणाम के अनुसार कजाकिस्तान ने दो रजत और चार कांस्य सहित छह पदक जीते हैं जबकि उज्बेकिस्तान और नेपाल तीन-तीन कांस्य पदक जीत चुके हैं। भारतीय बी टीम के कान्हा बेहड़ा में जूनियर मेल सोलो क्रिएटिव में देश के लिए अभी तक का इकलौता स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

जूनियर मेल गांदा प्रतियोगिता में फिलीपींस के जॉन जेम्स डी जिसमुंडो और एडिलबर्टो आर सिप्रिआनो ने स्वर्ण, भारत ए के एलंगबम अतोंबा सिंह और थंगजम अबुंग मीति ने रजत और कजाकिस्तान के शेवचेंकोन एलेक्सी और सलिंबायेव डोनिर्योवेक व उज्बेकिस्तान के रुजिबोएव नुरिस्लोम और जुमाबोएव इस्कंदर ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर मेल रेगु प्रतियोगिता में फिलीपींस के जॉन जेम्स डी जिसमुंडो, एडिलबर्टो आर सिप्रिआनो और झार ने स्वर्ण, भारत ए के भुवन राय, आशिक प्रधान और स्वयं गुरुंग रजत, कजाखस्तान के सलिंबायेव डोनिर्योवेक, तस्मागंबेतोव अब्दुलालिम और शेवेच व उज्बेकिस्तान के रुजिबोएव नुरिस्लोम, जुमाबोएव इस्कंदर और दावरोनोव नेमत ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर मेल सोलो क्रिएटिव में भारतीय बी के कान्हा बेहड़ा ने स्वर्ण, फिलीपींस के जॉन मेरविन जी मेतिंजो ने रजत और भारत ए के अनीश किरन पालकर व कजाकिस्तान के शेवचेंकोन एलेक्सी ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर मेल तुंग्गल में फिलीपींस के विंची फ्लाएड वी तमोनन ने स्वर्ण, उज्बेकिस्तान के रुजिबोएव नुरिस्लोम ने रजत, कजाकिस्तान के शेवचेंकोन एलेक्सी व नेपाल के आदित्य चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर फीमेल गांदा में फिलीपींस की लायका एंजिलिक आर पास्कल और स्टेफनी आर सिप्रिआनो ने स्वर्ण, भारत ए की श्रवणी धर्मराज हिरावे और पूनम अनिरुद्ध सिंह ने रजत, भारतीय बी टीम की वैष्णवी सूर्यवंशी और वैष्णवी झाला व कजाकिस्तान की सेलाऊ अरुझन और अजिजोवा अलियम ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर फीमेल रेगु में फिलीपींस की मिखाइला मैरी जी, रिगालादो और लायका एंजिलिक आर पास्कल ने स्वर्ण, भारतीय बी टीम की भूमिका चौधरी, खुशबू कुमारी और काजल पटेल ने रजत, भारत ए की नितिशा बारिक, अलीना गुरुंग और गायत्री राय व नेपाल की रितु चौधरी, जुनु चौधरी और अनुषा चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर फीमेल सोलो क्रिएटिव में फिलीपींस के मैरी चंतल रैन डी जिसमुंडो ने स्वर्ण, कजाकिस्तान की सेलाऊ अरुझन ने रजत और भारतीय ए टीम की नितिशा बारिक ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर फीमेल तुंग्गल में फिलीपींस की जिश मे सी जिसमुंडो ने स्वर्ण, भारतीय बी टीम की हर्षिल पटेरिया ने रजत, भारत ए की थोकचोम येइफबी चानू और नेपाल की रितु चौधरी ने ने कांस्य पदक जीते।

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही प्रतियोगिता में भारत सहित 11 देशों की 12 टीमों के 300 से ज्यादा एथलीट और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। भारत (ए और बी), उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, थाईलैंड, श्रीलंका, फिलीपींस, बांग्लादेश, वियतनाम, नेपाल और कजाकिस्तान की टीमें पदकों के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। 30 सितंबर को फाइनल मुकाबले, पदक वितरण और समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed