फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, northern railway, reservation counter open

Jammu News: घाटी में रेल यात्रियों को मिली टिकट आरक्षण की सुविधा

विज्ञापन
srinagar, northern railway, reservation counter open
उत्तर रेलवे ने बारामुला सहित चार स्टेशनों में खोले यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। घाटी में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने चार नए यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर खोले गए हैं। इनमें बारामुला, अवंतीपोरा, अनंतनाग और बनिहाल रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर बने काउंटर से यात्री अब लंबी दूरी की ट्रेन का टिकट आरक्षित करवा सकेंगे। इससे पहले ये सुविधा सिर्फ श्रीनगर, बडगाम और काजीकुंड रेलवे स्टेशन पर ही थी।

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने चार नए पीआरएस काउंटर खोले हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पहले पहले यात्रियों को टिकट आरक्षित करने के लिए श्रीनगर जाना पड़ता था, लेकिन अब उनके पास चार अन्य रेलवे स्टेशन से सुविधा लेने का विकल्प होगा। मुख्य क्षेत्र प्रबंधक कश्मीर साकिब युसूफ ने कहा कि इससे कश्मीर संभाग के लोगों को सुविधा मिलेगी। पहले लोगों को श्रीनगर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर आरक्षित टिकट बुक करना पड़ता था। कश्मीर संभाग में अब आठ स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। वर्तमान में सभी काउंटर से प्रतिदिन टिकट बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed