फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Northern Kashmir, Alert At LOC, Army Ready

Jammu News: उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर पहले से बनी हुई है सतर्कता

विज्ञापन
Srinagar, Northern Kashmir, Alert At LOC, Army Ready
उत्तरी कश्मीर की घाटी में एलओसी पर पहले से सतर्कता बनी हुई है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद जहां घाटी भर में जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने राजमार्गों पर सतर्कता बढ़ाई है वहीं उत्तरी कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भी सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम हैं।

सैन्य सूत्रों से बताया कि कश्मीर घाटी में एलओसी पर पहले से ही सेना के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि एलओसी एक ऐसा क्षेत्र है जहां कभी भी ढील नहीं बरती जा सकती और सेना के जवानों की सतर्कता का ही नतीजा है कि हाल ही में उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी के करीब कई सफल ऑपरेशन अंजाम दिए गए हैं जिसका नतीजा है कि कई आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। अधिकारी ने बताया कि यह समय अक्सर ही घुसपैठ का रहता है क्योंकि भारी बर्फबारी से पूर्व आतंकवादियों की कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा इस ओर आने का प्रयास कर सकें। इसके चलते भी एलओसी पर जवान सतर्क है और हमारा ''''एंटी-इनफिल्ट्रेशन'''' और ''''एंटी-मिलिटेंसी'''' ग्रिड पूरी तरह से मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed