फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar news Om Birla to meet Panchayati Raj representatives of Jammu and Kashmir on August 31

जम्मू-कश्मीर: लोकसभा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, 31 अगस्त को पंचायती राज प्रतिनिधियों से मिलेंगे

Sun, 29 Aug 2021 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Aug 2021 09:35 AM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पंचायत जन प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पंचायतों की भूमिका व कार्यशैली पर भी बात करेंगे।

विज्ञापन
Srinagar news Om Birla to meet Panchayati Raj representatives of Jammu and Kashmir on August 31
लोकसभा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की - फोटो : @OfficeOfLGJandK

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसकी जानकारी उपराज्यपाल कार्यालय के ट्विटर अकांउट के जरिए दी गई। जिसमें मनोज सिन्हा ने कहा कि आज लोकसभा अध्यक्ष से राजभवन में मुलाकात की। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करता हूं, जो पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने के लिए संसदीय आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 31 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पंचायती राज प्रतिनिधियों से मिलेंगे। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में होने वाले कार्यक्रम में कुल 80 जन प्रतिनिधियों व 20 उपायुक्तों को बुलाया गया है। कार्यक्रम में उपराज्यपाल के अलावा संसदीय पैनल के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार जिला विकास परिषदों के चुनाव हुए और थ्री टियर पंचायती राज व्यवस्था का सपना पूरा हुआ है। ऐसे में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पंचायत जन प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पंचायतों की भूमिका व कार्यशैली पर भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- तुम्हारे बच्चे हथियार क्यों नहीं उठाते?: जिस दिन इन लोगों से पूछ लेंगे ये सवाल, खत्म हो जाएगा जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद    

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुल मिलाकर सौ प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। प्रत्येक जिले से पांच लोग कार्यक्रम में रहेंगे। इनमें जिला विकास परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा दो सरपंच व उपायुक्त होंगे। जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण ने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए मिले निमंत्रण की पुष्टि की है। उनका कहना है कि तीस अगस्त को वह सरकारी व्यवस्था के तहत श्रीनगर के लिए रवाना होंगे और 31 अगस्त को कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed