{"_id":"56e7b0da4f1c1b4f4a8b4cbd","slug":"srinagar-muzaffarabad-bus-service-suspended-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के चलते श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के चलते श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा स्थगित
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:21 PM IST
सार
- खराब मौसम के चलते और पाक अधिकृत कश्मीर के मुज्जफराबाद में भूस्खलन के चलते सोमवार को इस बस सेवा को स्थगित करना पड़ा।
- विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था ।
विज्ञापन
श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच अमन का पैगाम पहुंचाने वाली श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा सोमवार को स्थगित हो गई है। खराब मौसम के चलते इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। रास्ता साफ होने पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीनगर के रीजनल पासपोर्ट अफसर फिरदौल इकबाल ने बताया कि खराब मौसम के चलते और पाक अधिकृत कश्मीर के मुज्जफराबाद में भूस्खलन के चलते सोमवार को इस बस सेवा को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बारिश के चलते श्रीनगर से मुजफ्फराबाद मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। इसके चलते बस सेवा प्रभावित हुई है। भूस्खलन के बारे में मुजफ्फराबाद से अधिकारियों ने फोन पर जानकारी दी है। उनके अनुरोध पर बस सेवा को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था ताकि बिछड़े परिवारों को मिलाया जा सके। अब यह बस सेवा न सिर्फ बिछड़े परिवारों को आपस में मिला रही है बल्कि दोनों देशों के बीच अमन का पैगाम भी पहुंचाती है।