फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar-muzaffarabad bus service resumed

कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर से बहाल

Tue, 22 Mar 2016 12:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:56 PM IST
सार

  • खराब मौसम में भूस्खलन से बस सेवा को बीते सोमवार को रद्द कर दिया गया था।
     
  • विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुज्जफराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन
srinagar-muzaffarabad bus service resumed
- फोटो : file photo

विस्तार

श्रीनगर और मुज्जफराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक कारवां-ए-अमन बस सेवा सोमवार को करीब दो सप्ताह के बाद फिर से बहाल हो गई। खराब मौसम में भूस्खलन से बस सेवा को बीते सोमवार को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


श्रीनगर के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी फिरदौस इकबाल ने बताया कि बस सेवा सोमवार को बहाल हो गई। यात्री उड़ी में अमन सेतु के रास्ते मुज्जफराबाद गए। इस बस सेवा को 14 मार्च को पाक अधिकृत कश्मीर के मुज्जफराबाद में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुज्जफराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था ताकि बिछड़े परिवारों को मिलाया जा सके। अब यह बस सेवा न सिर्फ बिछड़े परिवारों को आपस में मिला रही है बल्कि दोनों देशों के बीच अमन का पैगाम भी पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed