{"_id":"56f0f3ab4f1c1bca3af14d24","slug":"srinagar-muzaffarabad-bus-service-resumed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर से बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर से बहाल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:56 PM IST
सार
- खराब मौसम में भूस्खलन से बस सेवा को बीते सोमवार को रद्द कर दिया गया था।
- विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुज्जफराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विस्तार
श्रीनगर और मुज्जफराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक कारवां-ए-अमन बस सेवा सोमवार को करीब दो सप्ताह के बाद फिर से बहाल हो गई। खराब मौसम में भूस्खलन से बस सेवा को बीते सोमवार को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
श्रीनगर के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी फिरदौस इकबाल ने बताया कि बस सेवा सोमवार को बहाल हो गई। यात्री उड़ी में अमन सेतु के रास्ते मुज्जफराबाद गए। इस बस सेवा को 14 मार्च को पाक अधिकृत कश्मीर के मुज्जफराबाद में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुज्जफराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था ताकि बिछड़े परिवारों को मिलाया जा सके। अब यह बस सेवा न सिर्फ बिछड़े परिवारों को आपस में मिला रही है बल्कि दोनों देशों के बीच अमन का पैगाम भी पहुंचाती है।
विज्ञापन