फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Mirwaiz Umar Farooq, Jama Masjid

Jammu News: उमर फारूक ने दिल्ली विस्फोट में हुई मौतों पर दुख जताया

विज्ञापन
Srinagar, Mirwaiz Umar Farooq, Jama Masjid
जामिया म​स्जिद में ​खिताब करते मीरवाइज उमर फारूक। संवाद - फोटो : mathura
श्रीनगर। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को तकरीर करते हुए मीरवाइज-ए-कश्मीर मौलवी उमर फारूक ने नई दिल्ली हुए बम धमाके में 13 लोगों की मौत पर दुखद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं इंसान को हिला कर रख देती हैं।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि तथ्यों की तसदीक होने से पहले ही ऐसे हादसों का फायदा उठाया जाता है। इससे खास नरेटिव को हवा मिलती है कि फौरन इसे किसी खास मजहब या कौम से जोड़ दिया जाए और उन्हें मुजरिम ठहरा दिया जाए। नतीजा यह होता है कि भारत के विभिन्न शहरों और राज्यों में पढ़ने-लिखने व नौकरी करने वाले हमारे बच्चे और नौजवान रातोंरात शक के दायरे में आ जाते हैं। वे अपनी सुरक्षा को लेकर डरने लगते हैं, जबकि यहां के लोगों में बेचैनी पैदा होती है।
विज्ञापन


मीरवाइज ने कहा कि हमने हर तरह की हिंसा और आतंक का हमेशा विरोध किया है। मेरी तहे-दिल से गुजारिश है कि हुक्मरानों और फैसला करने वालों से कि वो जम्मू-कश्मीर के लोगों को सिर्फ सिक्योरिटी और लॉ एंड ऑर्डर के नजरिए से न देखें बल्कि दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिजारी वाजपेयी ने जो कहा था इंसानियत और जम्हूरियत के दायरे में रहकर उस रास्ते पर चलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed