फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar Master Plan

श्रीनगर मास्टर प्लान को लेकर सदन में सरकार को घेरा

Thu, 09 Jun 2016 12:30 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Srinagar Master Plan
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के मास्टर प्लान को लेकर बुधवार को सदन में राज्य सरकार को विपक्ष से कहीं ज्यादा अपने ही लोगों द्वारा घेरा गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान को जनता की राय के लिए सार्वजनिक करने करने का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


प्रश्नकाल में अशरफ मीर ने श्रीनगर के प्रस्तावित मास्टर प्लान की स्थिति व इसमें शामिल एजेंसियों के बारे में सवाल पूछा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी योग्य लोगों को नहीं दी गई है। उन्होंने एक पुरानी कंसल्टेंट कमेटी का जिक्त्रस् करते हुए कहा कि उसे हटाया गया और बाद में कुछ और लेागों को लाया गया है।
विज्ञापन


हमारी कोई राय नहीं ली जा रही है न ही हमसे कुछ पूछा जा रहा है। आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री आसिया नक्काश जब सवालों का जवाब देने लगीं तो सीपीआई (एम) के विधायक मोहम्मद युसूफ तारीगामी ने कहा कि सदन में उपमुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित हैं तो वह क्यों जवाब नहीं देते उनके बदले और कोई क्यों जवाब दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर आसिया नक्काश गुस्से से बोली ‘मैं भी राज्य मंत्री हूं, क्या मैं इसका जवाब नहीं दे सकती?’ इस बीच उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने कहा कि श्रीनगर का मास्टर प्लान अभी तैयार नहीं हुआ है। यह अपने अंतिम चरण मे है। इसका करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, 3.5 मिलियन लोग इसके दायरे में आएंगे। यह 2035 तक के लिए है।

उन्होंने  पीडीपी विधायक अशरफ मीर से कहा कि आप भी इस विभाग के मंत्री रहे हैं और सब आपकी जानकारी में है। श्रीनगर के मास्टर प्लान की योजना को तैयार करने के लिए हुए विशेषज्ञों के सेमिनार में आपको भी बुलाया गया था।


उन्होंने कहा कि ‘मैं यहां सभी को यकीन दिलाता हूं कि मास्टर प्लान को जनता की राय के लिए पब्लिक डोमेन में जारी करने से पहले जनप्रतिनिधियों की राय जरुर ली जाएगी। सभी के सुझावों को लिया जाएगा। इसके बाद ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed