{"_id":"65076568ee7db97bc408f036","slug":"srinagar-lieutenant-governor-sinha-said-will-avenge-the-sacrifice-of-soldiers-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर : उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा- जवानों के बलिदान का बदला लेंगे, आतंकवाद से मुक्ति चाहते हैं घाटी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर : उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा- जवानों के बलिदान का बदला लेंगे, आतंकवाद से मुक्ति चाहते हैं घाटी के लोग
Mon, 18 Sep 2023 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:15 AM IST
सार
हम सब एक हैं कार्यक्रम के दौरान सिन्हा ने कहा कि हम कश्मीर घाटी में शांति कायम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि हम अपने जवानों के बलिदान का बदला लेंगे। हम सब एक हैं कार्यक्रम के दौरान सिन्हा ने कहा कि हम कश्मीर घाटी में शांति कायम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
इससे पहले डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मैं जांबाज अधिकारियों को सलाम करता हूं, जिन्होंने इस ऑपरेशन को लीड किया। जहां ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है, वह बहुत ही मुश्किल इलाका है। एक तो कड़ी चढ़ाई है, ऊपर से घना जंगल है। उसके अंदर हाइडआउट थी। यह लोग हाइडआउट के करीब पहुंच गए थे। बचाव की काफी कोशिश हुई। हालांकि जब तक हम उन्हें वहां से निकालते, तब तक उनकी शहादत हो गई गई थी।
उन्होंने कहा कि लगातार ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षाबलों की टुकड़ियां इन-पोजीशन हैं। डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में कहा, वहां काफी खतरा है, क्योंकि दहशतगर्द छुपे हैं। उनका हाइडआउट भी है। करीब 10 पार्टियां अलग-अलग जगह पर लगी हुई थीं।
वहीं पुलिस के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी पहाड़ों, जंगलों और गुफाओं का इस्तेमाल कर गुरिल्ला वारफेयर का टैक्टिक अपना रहे हैं, ताकि सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचा सकें। इसके लिए हमें रणनीति तैयार करनी होगी।
विज्ञापन
जवानों के बलिदान को लेकर सिन्हा ने कहा कि हम शहादत का बदला लेंगे और जो भी इस कृत्य में शामिल है उसे करारा जवाब दिया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि घाटी के लोग आतंकवाद से मुक्ति चाहते हैँ।#WATCH | Srinagar: During the 'Hum Sab Ek Hain' J&K LG Manoj Sinha says, "...We are committed to maintaining peace in J&K...We will avenge the death of our soldiers & those involved will be given a befitting reply. There is no doubt that the people of Jammu and Kashmir want to be… pic.twitter.com/qJnVByYL4D
— ANI (@ANI) September 17, 2023विज्ञापन